PM मोदी और जापान की PM ताकाइची की अहम बैठक, AI से लेकर रक्षा सहयोग तक कई बड़े मुद्दों पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में आर्थिक सहयोग, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रक्षा, सुरक्षा और निवेश जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और जापान के बीच आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के उद्देश्य से यह शिखर बैठक आयोजित की गई। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति जताई। साथ ही सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, फार्मास्युटिकल क्षेत्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), उभरती तकनीकों और मजबूत वैश्विक सप्लाई चेन के विकास जैसे अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

3 दिन के भारत दौरे पर हैं ताकाइची
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी, जहां दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देना तथा आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग को और विस्तार देना है।

बिजनेस फोरम में भी होंगी शामिल
भारत यात्रा के दौरान जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के उद्योग जगत और सरकारी प्रतिनिधि निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई गति देने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। वर्ष 2014 में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ का दर्जा दिया था। वहीं, वर्ष 2027 में भारत और जापान राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का महत्वपूर्ण पड़ाव भी मनाएंगे।

पिछले साल PM मोदी गए थे जापान
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में जापान की राजधानी टोक्यो का दौरा कर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। यह वार्षिक सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक और द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने वाला सबसे अहम मंच माना जाता है, जहां आपसी साझेदारी को और मजबूत बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1