modi-led-nda-may-get-commanding-lead-over-opposition-if-ls-polls-are-held-now

लोकसभा चुनाव अभी कराए गए, तो मोदी के NDA को INDIA गठबंधन पर भारी बढ़त मिलेगी

NVR24 ने सभी टीवी चैनलों के सर्वे का निचोड़ तैयार किया जिसमें सभी पूर्वोत्तर राज्य़ों, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश , तमिल नाडु, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की लोकसभा सीटों के आकलन पेश किए गए।

265 सीटों में से 144 सीटें जीत सकती है एनडीए
ओपिनियन पोल के आधार पर ये अनुमान लगाया गया है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव कराए गए, तो एनडीए को 144 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन 85 सीटें जीत सकती है। अन्य दल 36 सीटें जीत सकते हैं, इनमें YSR कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति शामिल है।राजस्थान में कुल 25 में से 21 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत हो सकती है, जबकि बाकी चार सीटें कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है।

मध्य प्रदेश में एनडीए को 24 सीटें मिलने का अनुमान
मध्य प्रदेश में कुल 29 सीटों में से एनडीए को 24 पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि बाकी पांच सीटें विपक्षी गठबंधन के खाते में जा सकती है।

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन को 30 सीटें मिलने का अनुमान
तमिलनाडु में कुल 39 सीटों में से डीएमके के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 30 लोकसभा सीटें मिल सकती है, जबकि बाकी 9 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती है।

बिहार में एनडीए 24 सीटें जीत सकती है
बिहार में कुल 40 सीटों में से एनडीए को 24 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि बाकी 16 सीटें विपक्षी गठबंधन के पास जा सकती है।

आंध्र प्रदेश में सभी 25 सीटें जीत सकती है YSR कांग्रेस
आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से सत्तारूढ दल YSR कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती हैं वहीं टीडीपी को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। दोनों राष्ट्रीय गठबंधनों को एक भी सीट नहीं मिल सकती है।

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति को 9 सीटें मिलने का अनुमान
तेलंगाना में कुल 17 लोकसभा सीटों में से नौ सीटें वहां की सत्तारूढ पार्टी भारत राष्ट्र समिति को मिल सकती है, जबकि एनडीए को छह, और विपक्षी गठबंधन को केवल दो सीटें मिल सकती है।

दिल्ली में बीजेपी को 5 सीटें मिलने का अनुमान
दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर समझौता हुआ, तो कुल सात लोकसभा सीटों में से बीजेपी को पांच सीटें मिल सकती है, जबकि बाकी दो सीटें इंडिया गठबंधन को मिल सकती है।

पंजाब में कांग्रेस-आप मिलकर सभी सीटें जीत सकती है
इसी तरह पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट समझौता हुआ, तो यह गठबंधन सभी की सभी 13 लोकसभा सीटें जीत सकती है, और एनडीए को एक भी सीट नहीं मिल सकती है।

हरियाणा में एनडीए को 8 सीटें मिलने का अनुमान
हरियाणा में कुल 10 में से आठ सीटें एनडीए को मिल सकती हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन को बाकी दो सीटें मिल सकती है।

झारखंड में एनडीए को मिल सकती हैं 13 सीटें
झारखंड में कुल 14 सीटों में से एनडीए को 13 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि विपक्षी गठबंधन को सिर्फ एक सीट मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में एनडीए को 7 सीटें मिलने का अनुमान
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों में से एनडीए सात पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि बाकी चार सीटें इंडिया गठबंधन को मिल सकती है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एनडीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान
जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कुल 6 लोकसभा सीटों में से एनडीए को तीन, विपक्षी इंडिया गठबंधन को दो, और अन्य को एक सीट मिल सकती है।

असम में एनडीए को 12 सीटें मिलने का अनुमान
पूर्वोत्तर राज्यों में, असम की कुल 14 में से 12 सीटें एनडीए को मिल सकती है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन और AIUDF को एक-एक सीट मिल सकती है।

मणिपुर में एनडीए को लग सकता है झटका
मणिपुर में दोनों सीटें विपक्षी इंडिया गठबंधन को मिल सकती है। लेकिन बाकी छह पूर्वोत्तर राज्यों में एनडीए सभी नौ सीटें जीत सकती हैं। ये राज्य हैं – मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, और सिक्किम।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1