जन्मदिन पर मायावती का सरकार पर हमला, जो कांग्रेस ने किया था वही BJP भी कर रही है

बीएसपी प्रमुख मायावती आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मायावती ने हमेशा की तरह लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मायावती ने इस मौके पर BJP और कांग्रेस दोनों को निशाने पर लिया। मायावती ने देश के आर्थिक हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था मंदी की शिकार है, BJP सरकार भी वही कर रही है जिसके लिए देश ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। इसके अलावा मायावती ने नागरिकता कानून और NRC समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

मायावती ने कहा, ”आज देश में आर्थिक चुनौतियां हैं। देश की अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार है। केंद्र की संकीर्ण सोच को वजह से ऐसे हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने भी कुछ ऐसे ही हालात पैदा कर दिए थे। तब लोगों ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया था। कांग्रेस की ही तरह BJP भी अपने स्वार्थ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इसी का परिणाम है कि देश में हिंसा, ग़रीबी, बेरोज़गारी का माहौल है।”

उत्तर प्रदेश में लागू नए पुलिस सिस्टम पर भी मायावती बोलीं। उन्होंने कहा, ”हम इसके ख़िलाफ़ नहीं हैं। एक नहीं हज़ार सुधार कर लें लेकिन जब तक ईमानदार प्रयास नहीं होंगे तब तक कुछ नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। महिलाओं से जुड़े सभी अपराध दर्ज होने लगें, तो उत्तर प्रदेश की असल स्थिति सामने आ जाएगी। मैंने अपनी सरकार में अपने MP और MLA तक को नहीं बख्शा।”

CAA और NRC को लेकर मायावती ने कहा, ”पाकिस्तान में मुसलमान भी ज़्यादती और उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं। उनके ऊपर भी नागरिकता क़ानून लागू होना चाहिए। केंद्र सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। एक मजहब के लोगों को छोड़ना ठीक नहीं। बहुत जल्दबाज़ी में बिल पास हुआ है, इसे दोबारा संसद में लाना चाहिए। बाबा साहब ने सभी धर्मों का सम्मान किया है।” उन्होंने कहा कि NRC और NRP लोगों के जी का जंजाल बन गया है, BJP को जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1