झारखंड में त्रिशंकु का डर, पीएम मोदी ने चेताया

PM नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान से पहले सोमवार को बरही में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। PM मोदी ने अपने भाषण में कर्नाटक उपचुनावों के नतीजों के रुझानों में BJP की मजबूत स्थिति का डीएम भरा। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे झारखंड का विकास चाहते हैं तो BJP को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने दें।

PM मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस-JDS गठबंधन की सरकार की खिंचाई करते हुए कहा, ‘BJP को रोकने के लिए इन्‍होंने जो CM बनाया था उसे भी रोज बंदूक दिखाई जाती थी। वह CM जनता के बीच रोता, गिड़गिड़ाता था। कर्नाटक के CM का हाल किडनैप होने वाले से भी बुरा कर दिया था।’ मोदी ने कर्नाटक के राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए झारखंड की जनता को आगाह किया और कहा, ‘अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं। इसलिए हम तय करें कि हम झारखण्ड को बर्बाद नहीं होने देंगे।’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जनता ने चुनाव में BJP को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके BJP को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर BJP जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1