दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने भारत समेत चार देशों में करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने की योजना शुरू की है।
इस फैसले के बाद भारत में काम कर रहे लगभग 23 हजार कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में वॉलंटरी एग्जिट ऑफर यानी VEO की घोषणा की है। इसके तहत पात्र कर्मचारी अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ सकते हैं। बदले में उन्हें आर्थिक सहायता और करियर संबंधी मदद दी जाएगी।
कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन के मुताबिक, यह योजना कर्मचारियों को नए अवसर तलाशने का विकल्प देगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में पात्र कर्मचारियों को एक दिसंबर तक फैसला लेना होगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत के 23 हजार कर्मचारियों में से कितने इस योजना के दायरे में आएंगे।
माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला नहीं जा रहा, बल्कि उन्हें स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया गया है।
अब देखना होगा कि भारत में कितने कर्मचारी इस ऑफर को स्वीकार करते हैं
दिसंबर तक लेना होगा फैसला
जानकारी के मुताबिक, भारत में पात्र कर्मचारियों को इस ऑफर का जवाब देने के लिए समय दिया गया है. यानी कर्मचारियों को कंपनी के इस ऑफर को स्वीकार करना है या फिर नहीं करना, इसका फैसला उन्हें 1 दिसंबर तक लेना होगा. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कितने कर्मचारी छोड़ेंगे नौकरी?
भारत में कितने कर्मचारी हैं?
बता दें कि भारत में Microsoft के 23 हजार कर्मचारी हैं. ऐसे में जानने वाली बात ये है कि भारत समेत कंपनी का ये ऑफर और कौन-कौन से देश के लिए है तो इनमें शामिल है…
- भारत
- ब्रिटेन
- अमेरिका
- कनाडा
कितने छोड़ेंगे नौकरी?
बड़ा सवाल यही है कि आखिर कंपनी का ऑफर स्वीकार करके कितने कर्मचारी नौकरी छोड़ेंगे? फिलहाल, ये साफ नहीं है कि भारत के 23000 कर्मचारियों में से कितने लोग इसके लिए पात्र होंगे और कितने नौकरी छोड़ने का विकल्प स्वीकार करेंगे.
नौकरी छोड़ने पर क्या मिलेगा?
जानकारी के मुताबिक, जो कर्मचारी कंपनी के इस ऑफर को स्वीकार करेंगे, उन्हें कंपनी की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी. इनमें शामिल है…
- कंपनी में जितने साल काम किया है, हर पूरे साल के बदले में एक महीने की बेसिक सैलरी के बराबर पैसे मिल सकते हैं.
- इसके अलावा नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी नौकरी तलाशने और करियर में बदलाव करने के लिए भी मदद दी जा सकती है.
- वहीं पात्र कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जा सकती है.
- हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि कितने पैसे मिलेंगे,क्या सुविधाएं दी जाएंगी, ये बात कर्मचारियों को दिए गए ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा.

