दिल्ली समेत उत्तर भारत में पारा 40 डिग्री के पार

दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में Temperature में कुछ वृद्धि हुई है। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम Temperature 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को दिल्ली का Temperature 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का Temperature 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा आर्द्रता का स्तर 38 से 86 के बीच रहा।

हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम Temperature में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतर भागों में Temperature सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक Temperature झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कई भागों में भी Temperature में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather विभाग ने अपने अखिल भारतीय Weather पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम Monsoon के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। विभाग ने कहा कि ”दक्षिण-पश्चिम Monsoon आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1