Lucknow Fire

अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में आज सोमवार (22 जून) को एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी, उसके ऊपर एक कोचिंग सेंटर भी संचालित हो रहा था, जिसके चलते स्थिति और गंभीर हो गई. वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद देखते ही देखते धुएं और आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, लोगों ने फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की. सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई गाड़ियों को लगाया, जबकि पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. आग बुझाने और भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास लगातार जारी है.

इमारत से कूद गया एक व्यक्ति- चश्मदीद

इस घटना को लेकर एक चश्मदीद गवाह अमन ने कहा कि यहाँ एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है, जब हम यहाँ पहुँचे तो हमने इमारत से धुआँ निकलते देखा. हमने 5-6 लोगों को बचाया. आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अभी भी कुछ लोग अंदर फँसे हुए हैं.

आग की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई आग की घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा है. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1