Masik Shivratri 2021 In June

मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Masik Shivratri 2021 In June: मासिक शिवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। यह हर माह में पड़ती है। इस माह Masik Shivratri 08 जून, मंगलवार को दिन में 11 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ हो रही है, इसका समापन 09 जून दिन बुधवार को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। मासिक त्योहारों में शिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व होता है। इस दिन Lord Shiva की आराधना कर महावरदान प्राप्त किया जा सकता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन आधी रात को शिवलिंग के रूप में भगवान उत्पन्न हुए थे। शिवलिंग के रूर में प्रकट होने के बाद सबसे पहले उनकी पूजा ब्रह्मा जी और विष्णु जी ने की थी। हिंदू धर्म में Masik Shivratri का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। Masik Shivratri , शिव और शक्ति के संगम का एक पर्व है। आइए जानते हैं …

व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
मासिक शिवरात्रि 2021 मुहूर्त:
शिवरात्रि मुहूर्त: 08 जून: रात 12 बजे- रात 12 बजकर 40 मिनट तक.
पूजा की कुल अवधि : 40 मिनट.
इसे भी पढ़ेंः सूर्यदेव के नामों के पीछे छिपी हैं ये पौराणिक कथाएं, जानें क्यों कहा जाता है उन्हें ‘दिनकर’


मासिक शिवरात्रि व्रत पूजा विधि-
Masik Shivratri पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिएसुबह जल्दी उठकर नित्यकर्म और स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें। पूजाघर की साफ सफाई करें। शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर गाय का दूध, बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल आदि अर्पित करें। भगवान शिव पर धूप, अगरबत्ती, दीप, फल और फूल अर्पित करें। ये भगवान शिव की प्रिय वस्तुएं हैं। पूजा के बाद शिव पुराण या शिव चालीसा का पाठ करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1