महाराष्ट्र में 21मई को होगा MLC चुनाव-Election Commission

महाराष्ट्र के CM Uddhav Thackrey को शुक्रवार को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। राज्य में विधान परिषद के चुनाव 21 मई को मुंबई में होंगे। चुनाव आयोग ने इसका ऐलान किया। इससे पहले आयोग ने विधान परिषद की रिक्त सीटों पर विशिष्ट दिशानिर्देशों के साथ चुनाव कराने को मंज़ूरी दे दी थी। आयोग ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अनुरोध पर आयोग ने Corona संकट के मद्देनज़र चुनाव कराने पर लगाई गई पाबंदी में विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए ढील देने का फ़ैसला किया।

आयोग ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त सीटों पर Corona के मद्देनज़र विशिष्ट दिशानिर्देशों के तहत चुनाव कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ये सीटें 24 अप्रैल को रिक्त हुई हैं। Maharashtra के CM Uddhav Thackrey के राज्य विधानमंडल का सदस्य बनने की संवैधानिक अनिवार्यता को देखते हुए आयोग ने यह फ़ैसला किया है।

आयोग के इस फ़ैसले से Uddhav Thackrey के लिए वाया विधान परिषद, विधायक बनने का रास्ता साफ़ हो जाएगा। संविधान के मुताबिक़ उनके लिए CM पद की शपथ लेने के 6 महीने के भीतर विधान मंडल के किसी सदन का सदस्य बनने की अनिवार्य समयसीमा इस महीने के अंत में समाप्त हो रही है।

Corona संकट के कारण विधान सभा की किसी सीट पर उपचुनाव संभव नहीं होने के कारण Thackrey ने राज्यपाल कोटे की विधान परिषद सीट पर उन्हें मनोनीत करने का कोश्यारी से अनुरोध किया था। राज्य विधान परिषद में राज्यपाल कोटे की दो सीट सुरक्षित हैं। हालाँकि राज्यपाल ने ठाकरे को मनोनीत करने के बजाय आयोग से विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव कराने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1