Bihar Election 2020

बिहार का रण: सुलझी महागठबंधन की गांठ, जानिए कांग्रेस-आरजेडी कितने सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है। सूत्रों की मानें तो Mahagathbandhan में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। राष्ट्रीय जनता दल और Congress के बीच मची खींचतान की खबरें के बीच सीट शेयरिंग को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जाता है कि Mahagathbandhan में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, Congress 68 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। तो वहीं CPIML को 19 सीटें मिलेंगी। इधर, CPI और CPM के खाते में संयुक्त रूप से 10 सीटें होंगी। बाकी सीटें राजद के पास रहेंगी। बताया जा रहा है कि राजद मुकेश सैनी को समायोजित करेगा मुकेश सैनी वीआईपी पार्टी को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं।


राष्ट्रीय जनता दल और Congress के बीच सीटों की हिस्सेदारी को लेकर खटपट की खबरें जोरों पर थी। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी के दखल के बाद इस मामले में बीच का रास्ता निकाला गया। माना जा रहा है कि इसके बाद सीट शेयरिंग पर महागठबंधन के भीतर लगभग सहमति बन गई और Congress पार्टी ने भी अपना रुख नरम कर लिया। वहीं Congress प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने NVR24 से खास बातचीत में कहा है कि उनकी प्राथमिकता फासिस्ट भाजपा को हराना है। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक पटना स्थित सदाकत आश्रम कार्यालय में शक्ति सिंह गोहिल समेत कई बड़े Congress नेता बंद कमरे में बैठे और सीट बंटवारे पर बातचीत भी की। इस बैठक में मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह, सदानन्द सिंह औऱ कोकब कादरी भी शामिल थे।


इस बीच खबर ये भी है कि Congress ने अपनी प्राथकिता वाली सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को Congress स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनास पांडेय के साथ दोनों सदस्य और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, प्रभारी सचिव अजय कपूर और वीरेन्द्र राठौर गुरुवार को एक साथ बैठे और सभी नेताओं ने प्राथमिकता वाली सीटों की सूची क्रमवार बना ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1