विधायकों को संभालने की जद्दोजहद में लगे BJP और कांग्रेस

मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जारी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दे दिया। सिंधिया ने PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अब राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपने विधायकों को संभालकर रखने के प्रयास में जुटे हैं।

भोपाल से BJP के 100 से अधिक विधायकों को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया। बताया गया है कि इन सभी विधायकों को सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच दिल्ली के पास गुरूग्राम के एक बड़े होटल में ठहराया गया है। विधायकों को टूटफूट से बचाने के लिए ऐसा किया जाना बताया गया है। इस बीच सत्तारूढ दल कांग्रेस के 90 से अधिक विधायकों को भी यहां इकट्ठा किया जा रहा है। बताया गया है कि इन विधायकों को विशेष विमान से मध्यप्रदेश के बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। अभी कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्री और 13 विधायकों को बंगलूर के एक होटल में कथित तौर पर BJP के संरक्षण में रखा गया है।

मंगलवार शाम को यहां कांग्रेस विधायक दल और BJP विधायक दल की बैठक हुई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दावा किया, कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और बंगलूर के विधायक भी उनके संपर्क में हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार सदन में बहुमत साबित कर देगी। इसके पहले बंगलूर में मौजूद 19 विधायकों के त्यागपत्र भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष एन पी प्रजापति को उनके निवास पर कल शाम सौंपे। अध्यक्ष ने इन पर नियमानुसार कदम उठाने का कहा है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस विधायक एदल सिंह कंसाना और मनोज चौधरी भी अपना त्यागपत्र अपना त्यागपत्र कल ही दे चुके हैं।

राज्य विधानसभा में वर्तमान में 2 सीट आगर और जौरा रिक्त रहने के कारण कुल 228 विधायक हैं। इनमें से कांग्रेस के 114, BJP के 107, BSP के 2 , SP का एक और 4 निर्दलीय हैं। कांग्रेस के 22 विधायक कल अपने त्यागपत्र सौंप चुके हैं। CM ने श्री सिंधिया समर्थक माने जाने वाले छह मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए पत्र पहले ही राज्यपाल को लिख दिया है। शेष मंत्री अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री को यह कहते हुए दे चुके हैं कि वे अपने हिसाब से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर लें। इन सभी हालातों के बीच अब सभी की निगाहें वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के अगले कदम पर लगी हुयी हैं, जो इस समय दिल्ली में मौजूद हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1