फिट रहने के लिए घर पर अपनाएं ये तरीका

हमारी स्ट्रेस फुल वर्क लाइफ और बिजी शेड्यूल की वजह से अक्सर हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों को जिम जाने के लिए पर्याप्त समय तक नहीं मिल पाता है। जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें हमेशा जिम की तरफ भागने की जरूरत नहीं है। हम अगर एक हेल्दी डाइट का पालन करें तो हम अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।

बुरी आदतों को छोड़ें


बुरी आदतों को बाय-बाय कहें। बुरी आदतों का शरीर पर खराब प्रभाव पड़ता है। बुरी आदतों में शराब पीना, धूम्रपान करना आदि शामिल हैं। स्वस्थ वजन और शरीर के लिए इन चीजों का सेवन बंद कर दें।


फास्ट फूड से रहें दूर


अपने आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जियां, नट्स, फलियां आदि शामिल करें। क्योंकि यह आपको फाइबर, विटामिन, खनिज की प्रचुर मात्रा प्रदान करता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है। साथ ही यह हृदय रोग और Diabetes के खतरे को कम करता है और आपके वजन को कंट्रोल रखता है।

30 मिनट व्यायाम करें


रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें। आप 30 मिनट की पैदल दूरी, योग, हल्के कसरत आदि कर सकते हैं। व्यायाम करने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं।

5 मिनट मेडिटेशन करें


अपने मन को शांत रखने के लिए रोजाना 5 मिनट मेडिटेशन करें। यह आपके मन को शुद्ध करता है और इससे सकारात्मक विचार आते हैं और सभी नकारात्मक विचार दूर होते हैं।


पानी पिए


हाइड्रेटेड रहने के लिए हमेशा एक दिन में 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाता है और आपके वजन को नियंत्रित रखता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1