लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में 250 इंजीनियरों की होगी भर्ती

लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में 250 इंजीनियरों की भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश में जिलों, शहरों व स्टेडियम का नाम बदलने के बाद अब लखनऊ मेट्रो का नाम भी बदल दिया गया है। लखनऊ मेट्रो अब उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से जानी जाएगी।

लखनऊ मेट्रो की दिल्ली में सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसमें कानपुर और आगरा मेट्रो के निर्माण के लिए इंजीनियरों की भर्ती का प्रस्ताव भी रखा गया था। करीब 250 इंजीनियरों की इन दोनों शहरों की मेट्रो परियोजनाओं के लिए जरूरत है।

एलएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि अभी निर्माण से जुड़े इंजीनियरों की ही भर्ती होगी। इसमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक प्रबंधक, उप महाप्रबंधक जैसे पदों पर भर्ती होगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मेट्रो के संचालन से जुड़े तकनीकी अधिकारियों इंजीनियरों व कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के नाम बदलने के प्रस्ताव को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1