महाराष्ट्र की तर्ज पर बीजेपी को अब झारखंड में भी जोर का झटका लगा है। ऐसा लगता है कि झारखंड की सत्ता में वापसी करना बीजेपी के लिए आसन नहीं होगा क्योंकि अब बीजेपी की सहयोही पार्टी एलजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आपको बता दें पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जल्द ही पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का ऐलान भी हो जाएगा। साथ ही एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान का ये भी कहना है कि झारखंड में चुनाव लड़ने का आखिरी फैसला प्रदेश इकाई को लेना था। लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने काफी सोच विचार कर ये फैसला लिया है, और अब एलजेपी 50 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़गी। आपको बता दें झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होना है। 30 नवंबर से चुनाव की शुरूआत होगी और मतगणना 23 दिसंबर को होगा।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
