UP Assembly Election 2022: सीलबंद लिफाफे में कांग्रेस पार्टी हाईकमान को भेजी गई दावेदारों की सूची

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी में टिकट के दावेदारों की सूची को सीलबंद लिफाफे में पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। प्रदेश के 14 जिलों के कांग्रेसियों के भावी उम्‍मीदवारों का टिकट वितरण से पूर्व प्रयागराज में इंटरव्यू यहां चल रहा था। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्‍य वर्षा गायकवाड़ ने दावेदारों का प्रयागराज में दो दिन इंटरव्यू लिया।

प्रयागराज में तीन मंडल प्रयागराज, मीरजापुर और चित्रकूट मंडल के विधान सभा सीटों के लिए दावेदारी करने वाले कांग्रेसियों का इंटरव्यू शुक्रवार और शनिवार को हुआ। शुक्रवार को पहले दिन सोनभद्र, बांदा, भदोही, कौशांबी, प्रयागराज शहर, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और मीरजापुर के विधान सभा सीटों से टिकट के दावारों का इंटरव्यू लिया गया। दूसरे दिन शनिवार को प्रयागराज के यमुनापार और गंगापार के के विधानसभा सीटों से टिकट मांगने वालों का इंटरव्यू हुआ।

इसमें तकरीबन 300 आवेदकों की स्क्रीनिंग हुई, जिनमें 50 महिला आवेदक थीं। स्‍क्रीनिंग में टिकट की चाह वाले युवा दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा रही। कई पुरनिए भी कतार में दिखे। स्‍क्रीनिंग के बाद कमेटी के सदस्य सीलबंद लिफाफे में सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और शहर उत्तरी से टिकट के इकलौते आवेदक मुकुंद तिवारी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े ही सवाल पूछे। पार्टी से आप कब जुड़े हैं? पार्टी को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किए? पार्टी आने वाले दिनों में कैसे मजबूत होगी? यह भी पूछा गया कि उनके विधान सभा सीट या जनपद में कांग्रेस की क्या स्थिति होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1