Kerala Monsoon

जानिए कैसा रहेगा इस बार का मानूसन

भारत मौसम विभाग ने अपने आकलन में कहा कि इस बार दक्षिण-पश्चिमी Monsoon के Kerala में तय समय से एक दिन पहले यानी 31 मई को आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल Monsoon सामान्य रहेगा।

सामान्यत: मानसून दक्षिण भारतीय राज्य केरल में सबसे पहले एक जून को दस्तक देता है। मौसम विभाग के आकलन में 4 दिन कम या ज्यादा का हेरफेर हो सकता है। हालांकि बरसों बाद पिछले साल भी Monsoon ने तटीय राज्य केरल में 31 मई को ही दस्तक दी थी।

भारतीय Monsoon क्षेत्र में मानसूनी बारिश दक्षिणी अंडमान के समुद्र से शुरू होती है और मानसूनी हवाएं उत्तर-पश्चिम से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक जाती हैं। Monsoon की सामान्य तिथियों को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून में प्रगति सटीक होगी और 22 मई के करीब Monsoon प्रगति करते हुए अंडमान के समुद्र के ऊपर से गुजरेगा।

अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका को देखते हुए 20 मई से बंगाल की खाड़ी पर Monsoon बेहद मजबूत हो जाएगा। 21 मई को दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को मानसून कवर कर लेगा।
चक्रवाती तूफान तौकते का दिखने लगा असर

देश के कई राज्यों में चक्रवात तूफान तौकते का असर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात तौकते को लेकर बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लक्षद्वीप क्षेत्र में एक दबाव बन गया है, जो अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवात में बदल जाएगा और गुजरात तट की ओर बढ़ जाएगा। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अरब सागर में दबाव 17 मई को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है और एक दिन बाद गुजरात तट को पार कर सकता है। वहीं, चक्रवात के चलते केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनी हुई है। कोच्चि में अचानक बाढ़ से हालात हो गए हैं। कई जगहों पर जलभराव हो गया है। चेलेनम, कन्नमाली, मनस्सेरी और एडवानक्कड़ में घरों में पानी घुस गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1