Kisan Andolan News

Kisan Andolan News :किसान आंदोलन स्थल को दिल्ली की सीमाओं से हटाया जाएगा?

Kisan Andolan News

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का जमावड़ा दिल्ली की सीमाओं पर जारी है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को दिल्ली की सीमाओं से हटाकर हरियाणा के जींद स्थानांतरित चाहती है लेकिन किसान इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली की सीमाओं के प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे। Kisan Andolan News

राकेश टिकैत ने किसानों की एक सभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘केंद्र सरकार प्रदर्शन स्थल को दिल्ली की सीमाओं से हरियाणा के जींद में स्थानांतरित करना चाहती है। लेकिन हम उसके इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। हम किसी भी कीमत पर दिल्ली की सीमाओं से नहीं हटेंगे।’ Kisan Andolan News

दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान आंदोलन क्या यहां से हटाया जाएगा? संयुक्त किसान मोर्चा नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को दिल्ली के विभिन्न सीमा क्षेत्रों से हटाकर जींद स्थानांतरित करवाना चाहती है। उन्होंने केंद्र को चुनौती दी कि किसान सरकार की चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। टिकैत ने यहां जींद और नरवाना के बीच स्थित खटकड़ टोल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ केंद्र सरकार दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन को जींद के आस-पास शिफ्ट करवाना चाहती है।Kisan Andolan News

दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा किसानों का धरना वहीं पर जारी रहेगा। जो केंद्र सरकार की चाल है उसको कामयाब नहीं होने देंगे। हम दिल्ली को किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में भी चल रहा आंदोलन जारी रहेगा। टोहाना पुलिस द्वारा पकड़े गए किसानों को लेकर राकेश टिकैत ने कहा, ‘जो पकड़े गए वो हमारे ही बच्चे हैं। वो विधायक के आवास का घेराव करने चले गए होंगे। सब आंदोलन का ही हिस्सा है वो हमारे हैं, हम उन्हें समझाएंगे।’’

उन्होंने हाल में उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत के चुनाव में भाजपा द्वारा कम सीटें जीतने की ओर ध्यान दिलाते हुए दावा किया यह पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव भी हारेगी क्योंकि राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने दावा कि राज्य में आज भी गन्ना किसानों का 23 हजार करोड़ रुपए बकाया है। टिकैत ने कहा कि पांच जून को तीनों नये कृषि कानूनों के बनने के एक साल पूरे होने पर देश भर में भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के आवास के बाहर किसान तीनों कानूनों की प्रतियां जला कर रोष प्रकट करेंगे। Kisan Andolan News

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा था कि टोहाना विधायक देवेंद्र सिंह बबली के घर का घेराव करने जा रहे लोगों के साथ संयुक्त मोर्चा नहीं है। वे बागी हो गए हैं। कुछ लोग अपनी राजनीति चमका रहे हैं। संयुक्त मोर्चा का आह्वान उपद्रव फैलाने का नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1