CAA को लेकर SPऔर कांग्रेस बिगाड़ रही माहौल: केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर विपक्ष पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में शांति और सद्भावना नहीं चाहती है। जिस प्रकार की स्थितियां पैदा हो रही हैं, सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके पीछे कौन है, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का हाथ तो नहीं है? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं देगी। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कांग्रेस और सपा के लोग हों, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी।

उधर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने CAA को लेकर माहौल बिगाड़ने के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि बवाल और आगजनी एक षड्यंत्र के तहत की गई। विरोधी दलों की जमीन खिसक गई है, इसलिए वह ऐसा करके माहौल खराब करना चाहते हैं। विपक्षी दल लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी हालत में गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शेगी। जिन लोगों ने सरकारी सम्पत्ति का नुकसान पहुंचाया है, वह बचेंगे नहीं। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

इस बीच बीते दिनों CAA को लेकर बवाल करने वालों पर जहां कानून का शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं प्रशासन अभी भी सतर्कता बरत रहा है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने राजधानी लखनऊ में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ाकर 25 दिसम्बर की रात 8 बजे तक कर दी है। सोमवार देर रात ऑपरेटरों को बुधवार रात आठ बजे तक प्रतिबंध बढ़ाने का आदेश दिया गया है। मंगलवार सुबह कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की लेकिन प्रशासन के आदेश का पालन करने पर जब इंटरनेट पर फिर पाबंदी लगी तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। शटडाउन का मंगलवार को पांचवां दिन है। लखनऊ के अलावा बुलंदशहर, संभल, मुजफ्फरनगर में भी 25 दिसम्बर की रात 8 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। कानपुर में भी इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1