केरल में एक परिवार के 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

केरल में एक परिवार के पांच लोग Coronavirus से संक्रमित पाए गए हैं। भारत में अब तक Corona के 39 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि Corona के सभी पॉजिटिव पाए गए लोगों को आईसोलेटिड वॉर्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया है कि परिवार के 3 लोग इटली से लौटे थे और 2 अन्य रिश्तेदार है जो उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।


केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हम देख रहे हैं कि Corona संक्रमित मरीज किस-किस से मिले हैं। वह अभी चिकित्सा उपचार के अधीन है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और भारत पहुंचते ही अपना मेडिकल चेकअप करवाना चाहिए। इससे पहले, केरल में Coronavirus से संबंधित 3 मामलों की पुष्टि हुई थी, जिसमें मरीजों के उपचार और उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Coronavirus ने 2 और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शुक्रवार को पैर पसार दिए हैं। शनिवार को लद्दाख में इस जानलेवा संक्रमण के दो, जबकि तमिलनाडु में एक मामले ने दस्तक दी। इसी के साथ देश में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 34 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में मिले दो मरीजों का ईरान की यात्रा का इतिहास है। वहीं, तमिलनाडु में सामने आया मरीज हाल-फिलहाल में ओमान से लौटा है। तीनों मरीजों को पृथक वॉर्ड में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

भूटान में Corona से संक्रमित मिले दो अमेरिकी पर्यटकों के संपर्क में आए 150 भारतीयों को निगरानी में रखा गया है। हफ्ते की शुरुआत में थिम्पू पहुंचने से पहले इन दोनों अमेरिकियों ने भारत के विभिन्न शहरों का दौरा किया था।

ईरान में फंसे भारतीयों के लार के 108 नमूने लेकर ईरानी विमान शनिवार तड़के तेहरान से नई दिल्ली पहुंचा। एम्स दिल्ली में सभी नमूनों की जांच की जा रही है। वापसी में विमान भारत में मौजूद करीब 200 ईरानी नागरिकों को तेहरान ले गया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद छह वैज्ञानिकों को ईरान की राजधानी तेहरान में तैनात किया गया है। वहां अस्थाई प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये के उपकरण और रसायन उपलब्ध कराए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में Coronavirus को लेकर अभी तक 7108 उड़ानों से आए 726122 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर के बीच अधिकारियों ने 573 उड़ानों के 73766 यात्रियों की जांच की।

आम लोगों को Coronavirus से बचाव के उपाय सुझाने के लिए देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों ने शनिवार को एक विशेष कॉलरट्यून लॉन्च की। यही नहीं, बीएसएनएल, एमटीएनएल, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 117.2 करोड़ ग्राहकों को फोन कॉल व एसएमएस के जरिये Corona के खतरों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1