उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अब upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। वहीं, 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया है। आइए इस खबर के माध्यम से टॉप 3 टॉपर्स को जानते हैं।
10वीं के टॉपर्स
प्रथम स्थान पर 97.83 प्रतिशत अंक के साथ कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा
सेंकेंड स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ अदिति और
तीसरे स्थान पर 97.33 अंक प्राप्त कर अर्पिता और परी वर्मा
12वीं के टॉपर्स
प्रथम स्थान- 97.60 अंक के साथ शिखा वर्मा
द्वितीय स्थान- 97.20 अंक के साथ नंदनी गुप्ता और श्रेया वर्मा
तृतीय स्थान- 97 अंक के साथ सुरभि यादव और पूजा पाल
यूपी बोर्ड रिजल्ट को कैसे करें चेक
रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद स्टूडेंटस् को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
इसके बाद विवरण को सबमिट कर दें।
इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने उनका परिणाम खुल जाएगा।
अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।
आखिरी में स्टूडेंट्स अपने परिणाम की एक हॉर्ड कॉपी ले लें।
UPMSP यानी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा के लिए 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इसमें हाईस्कूल के लिए 27 लाख 61 हजार 696 स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट के लिए 25 लाख 76 हजार 82 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

