Kartik Aaryan Wedding

Kartik Aaryan Wedding: कार्तिक आर्यन साल 2023 के अंत तक कर लेंगे शादी? करण जौहर ने कह दी ऐसी बात

Kartik Aaryan Wedding कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होने पहुंचे थे। जहां दोनों ने मीडिया कैमरा के लिए एक साथ पोज तो दिए ही लेकिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शादी को लेकर करण जौहर ने खुल्लम-खुल्ला बात की। इतना ही नहीं करण ने कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की भी सराहना की।
इस वक्त दोनों मेलबर्न में हैं, जहां वह फिल्म महोत्सव अटेंड करने पहुंचे हैं। इस इवेंट में करण जौहर भी शामिल हुए। करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शादी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की हो जाएगी साल के अंत तक शादी?
हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हुई प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक और करण दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के बारे में बात करते हुए करण कहते हैं, “यंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के बारे में क्या ही बोलूं, मुझे विश्वास है कि वह 2023 के खत्म होने तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे और वो बहुत ही शानदार होगी।

मेलबर्न में ही उन्हें एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है”। इतना ही नहीं उन्होंने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को भी सराहते हुए कहा कि उस फिल्म ने हर किसी को भावुक कर दिया।
रण जौहर की फिल्म से कार्तिक आर्यन ने किया था बैकआउट
करण जौहर ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को अपनी फिल्म ‘दोस्ताना-2’ के लिए साइन किया था, जिसमें उनके अपोजिट जाह्ववी कपूर नजर आने वाली थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि कार्तिक ने इस फिल्म के लिए एक बड़ा अमाउंट मांगा था और साथ ही स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के लिए भी कहा था, जो करण जौहर को बिल्कुल भी रास नहीं आया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक के बैकआउट करने की वजह से करण की फिल्म को 20 करोड़ का नुकसान हुआ था। हालांकि, अब दोनों के बीच सभी चीजें सही है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1