नफरत की राजनीति से नहीं, विकास की नीति से चलेगा भारत- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड पर रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्ष को मुझसे शिकायत है। PM मोदी ने कहा, आज देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब विपक्ष को किसी सरकार से शिकायत है। ये कहते हैं कि मोदी जी इतनी जल्दी क्या है? जरा धीरे धीरे काम करों, इतनी तेजी से एक के बाद एक बड़े फैसले क्यों ले रहे हो? इसकी जरूरत क्या है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीनबाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग है। नहीं। ये एक प्रयोग है। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है।

PM मोदी ने दिल्ली की रैली में कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। PM मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से BJP की ताकत बढ़ाई है। सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा। दिल्ली रैली में PM मोदी ने कहा कि शाहीनबाग प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है।

PM मोदी ने कहा कि BJP का हमेशा से प्रयास रहा है कि व्यापारियों की दिक्कतें कम हों, उनकी परेशानी कम हो और वो खुलकर अपना काम कर पाएं। पहली बार, उद्यमियों को व्यापार से सम्मानजनक एग्जिट का मार्ग देने वाला आईबीसी कानून बना। पहली बार, देश के हर किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंची। पहली बार, किसानों, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों को पेंशन की सुविधा मिली है।

PM मोदी ने कहा कि आर्टिकल-370 से मुक्ति कितने साल बाद मिली?–70 साल बाद। रामजन्मभूमि पर फैसला स्वतंत्रता के कितने साल बाद आया?–70 साल बाद, करतारपुर साहब कॉरिडोर कितने साल बाद बना?–70 साल बाद, भारत बांग्लादेश सीमा विवाद कितने साल बाद हल हुआ?–70 साल बाद।

PM मोदी ने कहा कि 8 फरवरी को पड़ने वाला वोट सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, इस दशक में दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए होगा। ये काम कौन कर सकता है? वो भारतीय जनता पार्टी, जो अपने हर संकल्प को पूरा करती है, जो कहती है, वो करती है।

PM मोदी ने कहा कि 11 फरवरी को जब दिल्ली में BJP एनडीए की सरकार बनेगी, तब इन कॉलोनियों में विकास के काम तेजी से बढ़ेंगे। BJP ने संकल्प पत्र में कहा है कि इन कॉलोनियों के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।

इसके अलावा मंगलवार को भी PM मोदी दक्षिणी दिल्ली के द्वारका इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में PM मोदी की दो ही रैलियां होंगी। PM मोदी की रैली में संबंधित इलाके के तमाम प्रत्याशियों को PM मोदी के मंच पर बुलाया जाएगा।

दिल्ली चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रधानमंत्री से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रैली कर चुके हैं। मोदी के अलावा शाह भी आज दिल्ली के मुंडका, सदर बाजार, बुधनगर और ग्रेटर कैलाश में रैली करेंगी।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होने की जुगत लगा रही हैं। वहीं इसके बाद 4 और 5 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनावी रैली करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1