उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेट्रों परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसके साथ ही करीब डेढ़ हजार जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर में डेढ़ घंटे का कार्यक्रम होगा जो आज दोपहर करीब एक बजे से ढाई बजे तक चलेगा। आपको बता दें आज शिलान्यास के बाद आईआईटी से मोतीझील तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के निर्माण की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही मेट्रो के ट्रैक और स्टेशन बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
