बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां स्टेट बार काउंसिंल के उपाध्यक्ष और भागलपुर व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे रोज कि तरह जब वो कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह घटना तिलकामांझी थाने के नवाबबाग कॉलोनी की है। यहां भागलपुर व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता का एक रहस्यमय ढंग से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद स्थानीय कोर्ट में हड़कंप मच गया। घटना कि सूचना मिलते ही थानेदार मिथिलेश कुमार ने हत्या की पुष्टि की है। घटनास्थल पर कमरे को सील कर दिया गया है। मौके पर SSP और कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि घर के एक कमरे में रखे ड्रम से उनकी नौकरानी का शव मिला है। SSP समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटनास्थल पर सीएफएल टीम को बुलाया गया है। वकील घटनास्थल पर जुटने लगे हैं। वकीलों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है। उधर पुलिस टीम जांच में जुट गई है। आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।