BENGAL

बंगाल का दंगल:ममता के ‘नौटंकी’ वाले बयान पर नड्डा का तीखा प्रहार-कहा- गलत हाथों में बंगाल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda इस समय बंगाल के दौरे पर हैं और आज गुरुवार को दौरे के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ तथा इसके बाद BJP और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। Mamata Banerjee ने हमले को BJP की नौटंकी करार दिया तो नड्डा ने कहा कि ममता को प्रशासन के बारे में जानकारी ही नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की ओर से हमले को BJP की नौटंकी करार दिए जाने से भड़के BJP अध्यक्ष JP Nadda ने आयोजित PC में कहा कि ममता बनर्जी को प्रशासन के बारे में पता नहीं है। हमलावरों को रोकना पुलिस का काम है. बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है।

नड्डा ने कहा कि ममता प्रशासन से अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है। ममता सरकार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। बंगाल को गलत लोगों ने हाथों में ले लिया है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार में अराजकता हावी हो गई है।

ममता को नमस्ते कहने का फैसलाः नड्डा

लोगों की Mamata Banerjee सरकार से नाराजगी के बारे में नड्डा ने कहा कि राज्य के लोगों ने अब ममता दीदी को नमस्ते कहने का फैसला कर लिया है। डायमंड हार्बर में लोग जिस तरह से एकत्र हुए और हमारा समर्थन किया, वह बताता है कि लोगों ने ममता सरकार के खिलाफ मतदान करने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हम एक राजनीतिक पार्टी हैं। हम इंदिरा गांधी से लड़ चुके हैं। वह तो Mamata Banerjee हैं। जनता उन लोगों से सत्ता छीन लेती है जो सत्ता में लोगों को भूल जाते हैं।

बंगाल में असहिष्णुता का माहौलः नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष ने आज बंगाल दौरे के बारे में कहा, ‘मैं आज आपके साथ बंगाल में अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने अनुभव साझा कर रहा हूं। यह इस बात का प्रमाण है कि बंगाल में कानून की जगह उपद्रव और असहिष्णुता का माहौल है।’


उन्होंने कहा कि बंगाल में राजनीतिक बहस के लिए कोई जगह नहीं है। स्वामी विवेकानंद जैसे नेताओं ने बंगाल को दिशा दी। लेकिन आज यह भारत में लोकतंत्र के लिए हानिकारक हो गया है। असहिष्णुता का नाम ममता है।

उन्होंने कहा कि आज जो 8 बच्चे घायल हुए हैं, हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। मैं बच गया क्योंकि बुलेट प्रूफ कार में था। मुकुल दा और कैलाश जी घायल हो गए और उन्हें कई जगह फ्रैक्चर हो गया है।

Mamata Banerjee के स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व मानने वाले बयान पर JP Nadda ने कहा कि ममता कहती हैं कि वह स्वामी विवेकानंद वाले हिंदुत्व का अनुसरण करती हैं, लेकिन जो अभ्यास किया जा रहा है वह तो अलग है। ममता मेरे बारे में क्या बोलती हैं। उनकी संस्कृति का प्रतिविंब है।

पद के सम्मान को भूल गईं ममताः नड्डा

जेपी नड्डा का Mamata Banerjee पर हमला आगे भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जानती हैं कि उन्होंने अपनी जमीन खो दी है और अब मिट्टी खो रही हैं। क्या वह उस पद के सम्मान को भूल गई हैं जिस पर वह हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी हजारों चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं और हम उन पर विजय प्राप्त करते हैं। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं। मेरी रैली से बाइकें चोरी हो गईं और जो कार्यकर्ता कभी वापस नहीं आएंगे। मुझे उन पर बहुत गर्व है।’ नड्डा ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल खास तरह (सब्जेक्ट) की रक्षा करते हैं और सड़कों पर पत्थरबाजों को नहीं संभालते।

उन्होंने कहा, ‘मैं उन पर आरोप लगाता हूं कि सरकार विफल रही है। सत्य की जीत होगी इसलिए लोग हमारे साथ जुड़ेंगे और लोग हमसे जुड़ते रहेंगे। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो पार्टी और लोगों को जोड़ता है। हमें राज्य में सरकार पर कोई विश्वास और अपेक्षा नहीं है।’

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बारे में BJP अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन पर बातचीत जारी है। बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की जा रही है। हम उनकी मांग पर फोकस कर रहे हैं और उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1