JNU हिंसा: शुरू होंगी आज से क्लासेज, प्रशासन ने दी जानकारी

बीतो5 जनवरी रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू यूनिववर्सिटी के कैंपस में हुए हिंसा के बाद अब स्थिती कुछ सामान्य होती दिख रही है। JNU प्रशासन की माने तो आज से सभी विभागों की सामन्य रूप क्लासेज शुरू हो जाएंगी। इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को आधिकारिक जानकारी भी दी है। इसके  साथ ही बीते शनिवार को जेएनयू प्रशासन ने इस मामले पर छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया था। जारी किए गए नोटिस में सभी छात्रों को सोमवार से अपनी कक्षाओं में लौटने को कहा गया था। नोटिस में दिल्ली से बाहर गए छात्रों को भी लौट आने की बात कही गई थी।

आपको बता दें बीते 5 जनवरी को JNU में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस गए थे और कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर धावा बोल दिया था और मारपीट के बाद कैंपस के अंदर तोड़ फोड़ भी शुरू कर दी थी।  हमलावरों के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जहां वो हाथों में हॉकी, डंडे लिए घूम रहे हैं और कैंपस में तोड़ फोड़ करते नजर आ रहे हैं। ये नकाबपोश हमलावर कौन थे इस बात की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1