झारखण्ड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, टीएस सिंहदेव होंगे चेयरमैन

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की गठित कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इस कमेटी में पार्टी ने पांच अन्य वरिष्ठ नेता हैं। इसमें पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह, सलीम अहमद शामिल हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कमेटी का गठन किया है। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी नियुक्ति कर दी गई है। पूर्व लोकसभा सांसद रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सिंहदेव वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ राज्य की विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे चुके हैं। कांग्रेस ने टीएस सिंह देव को लोकसभा चुनाव के दौरान ओडिशा का प्रभारी भी बनाया था।

महाराष्ट्र में भी स्क्रीनिंग कमेटी का गठन

इससे पहले हाल ही में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। पार्टी ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसका चेयरमैन बनाया था। स्क्रीनिंग कमेटी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1