नीतीश कुमार का रांची में गर्मजोशी से स्वागत

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राजधानी रांची पहुंचे गए हैं। वे यहां थोड़ी देर में प्रस्तावित झारखंड जदयू के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, सांसद राजीव रंजन सिंह, प्रदेश जदयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू व अन्य पार्टी के नेता मौजूद हैं। कार्निवाल हॉल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ है।
इसस पूर्व बिरसा मुंडा  एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नीतीश कुमार झारखंड में भाजपा से इतर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं, इसलिए पार्टी को मजबूत बनाने और हर स्तर पर कार्यकर्ताओं और जदयू के नेताओं में ऊर्जा भरना उनका मुख्य लक्ष्य है।
नीतीश इस दौरान सुशासन, न्याय के साथ विकास, महिला सशक्तीकरण, शराबबंदी तथा पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से संबद्ध जन कल्याण की योजनाओं के बूते जंग जीतने का मंत्र देंगे। झारखंड जदयू सक्षम विकल्प बनने के लिए विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिएअपने प्रत्याशी उतार सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1