झारखंड में एक दिन में 42 केस मिलने से मचा हड़कंप

झारखंड में गुरुवार को Corona के दो मामले सामने आए। पहला पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के डुमरिया में सामने आया। जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को मामले की पुष्टि हुई। Corona संक्रमित व्यक्ति डुमरिया का रहनेवाला है। वह तमिलनाडु में काम कर वापस लौटा था। दूसरा Corona पॉजिटिव रांची में सामने आया। मेदांता में इलाज कराने आया एक व्‍यक्ति Corona पॉजिटिव पाया गया। यह व्‍यक्ति गिरिडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। झारखंड में अब Corona के कुल 292 मामले हो गए हैं।

इससे पहले, झारखंड में बुधवार को Corona का विस्‍फोट हो गया। एक दिन में कुल 42 नए मामले सामने आए। इसमें चतरा भी शामिल है, जहां Corona का पहला मामला सामने आया है। इस प्रकार से अब झारखंड के 21 जिले Corona से संक्रमित हो गए हैं। एक दिन में Corona के 42 केस पॉजिटिव आने के बाद अब झारखंड में Corona के कुल 290 मामले हो गए हैं। बुधवार को मिले Corona पॉजिटिव में सबसे अधिक गढ़वा में 18, जमशेदपुर में 9, गिरिडीह व कोडरमा में 5-5, चतरा, हजारीबाग, धनबाद, गुमला व सरायकेला-खरसावां में एक-एक मामले सामने आए हैं। चतरा में बुधवार को Corona का एक मरीज मिला है। इस प्रकार चतरा में पहली बार कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिला है। अब चतरा भी Corona के मैप में लाल हो गया है। झारखंड के 24 जिलों में से अब सिर्फ तीन जिले Corona संक्रमण से मुक्‍त हैं।


गिरिडीह में बुधवार को मिले 5 Corona पॉजिटिव में से दो पॉजिटिव जमुआ प्रखंड के चनमनो गांव के जबकि 3 अन्‍य मरीज पीरटांड के कुम्‍हरलालो पंचायत के हैं। गिरिडीह में अब तक Corona के 15 मरीज हो गए हैं। कुम्‍हरालालो के मरीज मुंबई से वापस लौटे हैं। चतरा का Corona पॉजिटिव मुंबई से पहुंचा है। जिला प्रशासन ने संक्रमित के गांव को सील कर दिया है। गढ़वा में मिले 18 Corona पॉजिटिव सभी प्रवासी हैं। अब जिले में Corona के 44 केस हो गए हैं। इनमें सदर प्रखंड के कोरवाडीह के 15, विशुनपुरा प्रखंड के पीपरी के दो तथा मझिआंव प्रखंड के टड़हे का एक व्यक्ति शामिल है।

धनबाद में बुधवार को मिला एक Corona पॉजिटिव सूरत से लौटा था। वह गोविंदपुर प्रखंड के दुमदुमी का रहने वाला है। अब धनबाद में Corona के सात मामले हो गए हैं। 25 वर्षीय युवक सूरत से वापस लौटने के बाद होम क्‍वारंटाइन था। उसकी जांच पीएमसीएच में की गई है। हजारीबाग में बुधवार को Corona का एक नया मामला सामने आया। 24 वर्षीय युवक 15 मई को ट्रक से मुं‍बई से हजारीबाग पहुंचा था। हजारीबाग आने के बाद उसे क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब हजारीबाग में कोरोना के 33 मामले हो गए हैं। जिले में अब तक 3 मरीज स्‍वस्‍थ हो गए हैं।

कोडरमा में भी बुधवार को Corona के पांच नए मरीज मिले। सभी बाहर से कोडरमा पहुंचे हैं। पांच Corona पॉजिटिव में दो मां-बेटी भी शामिल हैं। इसमें बच्‍चे की उम्र 6 साल है। ये दोनों जयनगर के हैं जबकि 3 अन्‍य चंदवारा के रहने वाले हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी कोडरमा में Corona के 3 मामले सामने आए थे। अब कोडरमा में कोराेना के कुल 14 मामले हो गए हैं। इनमें एक स्‍वस्‍थ हो गया है।

जमशेदपुर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक Corona के 9 मामले सामने आए। इसमें से छह एक ही परिवार के सदस्‍य हैं। ये सभी छह गोविंदपुर इलाके के हैं। जमशेदपुर का गोविंदपुर इलाका अब कंटेनमेंट जोन बन गया है।
सरायकेला-खरसावां में भी बुधवार को एक Corona मरीज सामने आया है। यह पुणे से लौटा था। इसकी उम्र 26 साल है। यह अपने छह अन्‍य साथियों के साथ चांडिल वापस आया था।

गुमला में भी बुधवार को Corona का एक मरीज मिला है। यह मरीज कामडारा का रहने वाला है। 24 घंटे में कामडारा में कोरोना के 2 केस सामने आए। अब जिले में Corona पाॅजिटिव की संख्‍या तीन हो गई है। यह मरीज प्रवासी है। सरिता पंचायत के टिटही गांव में जिस मरीज को कल पॉजिटिव पाया गया था, उसी के साथ रहने वाले दूसरे प्रवासी मजदूर का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।
गढ़वा में दूसरी बार बड़ी संख्या में मिले मरीज

झारखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक जिले में एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीज मिले। गढ़वा में जहां एक सप्ताह पहले एक साथ 20 प्रवासी संक्रमित मिले थे, वहीं बुधवार को भी 18 मरीज मिले। यह जिला अब संक्रमण में रांची के बाद राज्य में दूसरे स्थान पर है।
कोडरमा में जो पांच नए मरीज मिले है, इनमें मां-बेटी भी शामिल हैं। ये दोनों पिछले दिनों सूरत से लौटी थीं, जहां जांच के बाद दोनों को क्वारंटाइन में रखा गया था।

कोविड-19 के अबतक यहां मिले इतने मरीज

रांची : 106

गढ़वा : 47

हजारीबाग : 33

पलामू : 15

पूर्वी सिंहभूम : 15

कोडरमा : 14

गिरिडीह : 15

बोकारो : 10
धनबाद : 07

देवघर : 05

लातेहार : 04

सिमडेगा : 03

रामगढ़ : 03

गुमला : 03

दुमका : 02

जामताड़ा : 02

लोहरदगा : 02

सरायकेला-खरसावां : 02

पश्चिमी सिंहभूम : 01

गोड्डा : 01

चतरा: 01

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1