झारखंड विधानसभा चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनौतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें इस लिस्ट में झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम भी शामिल किया गया है जो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगे। देर रात एक और उम्मीदवार की घोषणा की गई जिसमें कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बिट्टू को पांकी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने 8 नवंबर को सीट बंटवारे की घोषणा की थी। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी शामिल है। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दे, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आर. पी.एन. सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की 81 सीटों में से झामुमो 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आरजेडी को 7 सीटें दी गई हैं।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
