युवाओं को रोजगार देने के मामले में झारखंड ने रचा इतिहास, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 1,06,619 युवाओं को रोजगार दिया गया। सिर्फ दो साल में विभिन्न विभागों ने कौशल विकास के माध्यम से 1,90,000 लोगों को रोजगार दिया है। झारखंड का यह रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे राज्य के लिए गर्व की बात बताया, मुख्यमंत्री ने कहा यह सम्मान झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी स्थान पाने के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा टीम झारखंड नित नये कीर्तिमान बना रहा है। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का ही परिणाम है। झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से वर्ष 2018 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक मंच से राज्य के 26,674 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था।

झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीइओ अमर झा एवं उद्योग निदेशक कृपानंद झा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में झारखंड के इस रिकॉर्ड को शामिल किये जाने की जानकारी दी, तो सीएम ने ये बातें कहीं। ज्ञात हो कि एक दिन में सरकारी स्तर पर इतने लोगों को रोजगार देने को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने बड़ी उपलब्धि माना और इसे अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1