सरयू राय समेत 20 नेताओं को 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी विरोधी कार्यों के लिए सोमवार को सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय समेत बीस प्रदेश नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाल दिया गया है। सोमवार रात जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने यह सूचना दी है।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डी डी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, हजारीबाग और रामगढ़ से सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक तथा त्रिभुवन प्रसाद की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह वर्षों के लिये समाप्त कर दी है।

सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सरयू राय मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ही निर्दलीय चुनावी मैदन में उतरे थे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल एवं अमित यादव को पार्टी के निर्णयों के खिलाफ काम करने के कारण निकाल दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1