झारखण्ड में आयुष चिकित्सकों ने की कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान

डा वी के पांडेय

आज पूरी मानव जाति के उम्मीद का चिराग बन गए है चिकित्साकर्मी स्वास्थय और सफाईकर्मी।

झारखंड में कल मिले कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामलों में एक महिला और चार पुरुषों के होने की बात सामने आई है। खबर है कि रांची में पाए गए 3 कोरोना पॉजिटिव मामलों में तीनों पुरुषों की उम्र क्रमश 35,40 और 45 साल है, बोकारो में पाए गए पॉजिटिव मामले में पाए गए पुरुष की उम्र 27 साल है, वहीं गिरिडीह में पाए गए पहले मामले में महिला की उम्र 55 साल है।

झारखंड में ताबड़तोड़ एक्शन मे है सरकार। पुरी कोशिश के साथ कोरोना पर विजय पाने के लिए दिन -रात म्हणत की जा रही है। झारखंड के पहले कोरोना से संक्रमित मरीज़ को खोजने का श्रेय रांची जिले के आयुष के चिकित्सक डॉ संजीव होरो, डॉ अभिषेक तथा डॉ मनीष को जाता है। जो सभी संविदा पे झारखण्ड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मेडिकल अफसर के रूप में कार्यरत है और यह तीनो चिकित्सक अभी
फलाइग स्काड टीम में तैनात इनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है। जान की परवाह न करते हुए,पूरी टीम कोरोना संक्रमित की पहचान और उचित इलाज में जुटी हुई है।

झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के पांच नये पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही, सूबे में संक्रमितों की संख्या 19 से बढ़कर 24 हो गयी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पांच नये मामलों में तीन रांची और एक-एक मामले गिरिडीह और बोकारो में पाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने पुष्टि की।

साभार–डा वी के पांडेय

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1