झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है ऐसे में पिछले कुछ दिनों में लातेहार, पलामू और लोहरदगा में हुए नक्सली हमलों को देखते हुए नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसमें 19 नक्सल प्रभावित जिले शामिल हैं। इन जिलों में पुलिस बलों की चुनाव ड्यूटी में जिलें में ही रेंडमाइजेशन की छूट की मांग की गई है। यानि चुनाव में पुलिसकर्मियों या अधिकारियों को इधर- उधर तैनात किए जाने के बदले उनके पोस्टिंग के जगह पर ही रखा जाएगा। चुनाव में नक्सलियों के अचानक हमलों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने ये फैसला लिया है। झारखंड के 19 जिलों में लातेहार, पलामू, बोकारो, चतरा, धनबाद, दुमका, जमशेदपुर, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, सरायकेला, चाईबासा के अधिकांश जिले नक्सल प्रभावित हैं। आपको बता दें सूबे में पांच चरणों में चुनाव होना है पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। पहले चरण में 85 फीसदी केंद्रीय बल और बाहर के पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
