झारखंड चुनाव: मतदान से पहले कई नेताओं ने बदला दल

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में अब एक  हफ्ते से भी कम का समय बचा है। लेकिन नेताओं के दल बदलने का सिललिला जारी है। आपको बता दें, महेशपुर विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सुफल मरांडी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार सिंह के अलावा जामा विधानसभा के साथ संथालपरगना की समाज सेवी स्टेफी टेरेसा मुर्मू अपने समर्थकों के साथ सोमवार को आजसू में शामिल हो गईं। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कार्यालय में सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू का विस्तार संथाल में भी मजबूती के साथ हो रहा है। जिस तरह से समाज के सम्मानित नेतागण पार्टी में शामिल हो रहे हैं, ये इस बात को दर्शाता है कि आजसू पार्टी की नीति और सिद्धान्त झारखंड के जनमानस के अनुसार है।

मौके पर जेएमएम के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड को एक युवा और काम करने वाले नेता की जरूरत है और इसमें सुदेश महतो फिट बैठते है। संथालपरगना में लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने कहा कि मैं किसी दल में नही रही हूं। मेरा दल मानवता रहा है। मेरे विचार सुदेश महतो के विचार से मेल खाते हैं। अगर हम दोनों मिलकर एक साथ काम करेंगे तो यह झारखंड के हित मे होगा। इसके साथ ही जेडीयू के पूर्व महासचिव अवधेश सिंह ने भी आजसू की तारीफ की और कहा की झारखंड की जनता आजसू पार्टी को आज एक विकल्प के रूप में देख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1