झारखंड के रण में किसकी होगी जीत फैसला आज, 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

झारखंड विधानसभा चुनाव के महायुद्ध में जीत किसकी होगी और किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा आज इसका खुलासा हो जाएगा। आज वोटों की गिनती होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान हुए। मतदान की प्रक्रिया 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चली। आपको बता दें 24 जिला मुख्यालयों में गिनती आज सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगी। अभी तक सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं बीजेपी के लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।

मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी काउंटिंग सेंटरों पर मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। सभी निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में स्‍ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी में जुटे हैं।

चुनावी रण को जीतने के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया था, जाहां बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अलग-अलग 9 रैलियां हुई थीं। तो वहीं कांग्रेस ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया था। राज्य में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक रैली को संबोधित किया था। अब विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा और किसको हार का मुंह देखना पड़ेगा ये तो नतीजों के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1