झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार अभियान जोरो पर है जहां बीजेपी के चुनाव प्रचार की शुरूआत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लातेहार से की थी तो वहीं अब सूबे में प्रचार की बागडोर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथ में है। आज राजनाथ सिंह पलामू और गढ़वा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बीते शुक्रवार की देर रात लातेहार में हुए नक्सली हमले को देखते हुए पलामू और गढ़वा समेत सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैलियों के कार्यक्रम तय है। आपको बता दें सूबे में बीजेपी पूरे दम के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मोदी-शाह के नेतृत्व में जबर्दस्त चुनाव प्रचार के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में है। आपको बता दें 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा तो वहीं चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
