गढ़वा सीट पर 30 नवंबर को मतदान, प्रशासन की तैयारी है पूरी

झारखंड के गढ़वा में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए गढ़वा विधानसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है। यहां 30 नवंबर को वोटिंग होगी। प्रशासन ने मतदान की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली है। आपको बता दें यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,00,191 हैं। जिसमें महिला 1,40,088 और पुरुष 1,60,102 हैं। इस बार गढ़वा विधानसभा सीट से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार भी बीजेपी से सत्येन्द्रनाथ तिवारी को मौका मिला है तो वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी से वीरेन्द्र प्रसाद साव और झामुमो से मिथिलेश कुमार ठाकुर और झारखंड विकास मोर्चा से सूरज कुमार गुप्ता मैदान में हैं।

इससे पहले साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 62.40 % मतदान हुआ था। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 75196 वोट पड़े थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह को 21510 मतों से हराया था। अब इस बार गढ़वा सीट से किसकी जीत होगी इसका फैसला 23 दिसंबर को होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1