AJSU की 7वीं सूची जारी, सुफल मरांडी को मिला मौका, महेशपुर से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होने हैं। पहले चरण के मतदान का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां भी पूरी है। ऐसे में ऑल झारखंड स्‍टूडेंटस यूनियन पार्टी यानी आजसू ने भी अपने उम्‍मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। सुदेश महतो ने हाल ही में दूसरे दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को मौका दिया है। हाल ही में जेएमएम छोड़कर आजसू में शामिल होने वाले पूर्व विधायक सुफल मरांडी को महेशपुर और मो. ताजुद्दीन को राजमहल से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, गैबलियल हेम्ब्रम को बरहेट, स्टेफी टेरेसा मुर्मू को जामा, संतोष पासवान को देवघर, सत्यनारायण दास को जमुआ और अर्जुन बैठा को गांडेय से उम्मीदवार बनाया गया है।

आजसू पार्टी ने अब तक 47 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। सुफल मरांडी, अकील अख्तर और मो. ताजुद्दीन राजा के बाद तीसरे ऐसे नेता हैं जो जेएमएम छोड़कर आजसू में शामिल हुए हैं। स्टेफी टेरेसा मुर्मू जामा विधानसभा क्षेत्र की हैं। दोनों नेता सोमवार को आजसू में शामिल हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1