पहले चरण के 13 उम्मीदवारों की सूची कल जारी करेगा जदयू

झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव को लेकर जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की तरफ से कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जायेगी। पार्टी चुनाव समिति की लगातार हो रही बैठकों में संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं।

चुनाव समिति में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, चुनाव सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रवीण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू शामिल हैं। NVR24 NEW से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह ने बताया कि कल शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

इससे पहले पार्टी सुप्रीमो सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की सहमति भी ली जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरणों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जदयू 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्य में पार्टी की सफलता को देखते हुए झारखंड में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने मनिका से बुद्धेश्वर उरांव समेत कई नेताओं के नाम तय कर दिये हैं। इसमें छतरपुर विधानसभा सीट से सुधा चौधरी, पुष्पलता मिंज को विशुनपुर, विश्वनाथ नाथ प्रसाद को गढ़वा से टिकट मिल सकता है। पार्टी नेताओं की तरफ से सभी सीटों पर आये आवेदन के आधार पर नाम तय किये जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1