दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारियों लकी मद्देनज़र JDU ने अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उससे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर तथा राज्यसभा सांसद पवन वर्मा के नाम गायब हैं। JDU में प्रशांत किशोर व पवन वर्मा कुछ समय से हाशिए पर चल रहे हैं। इस बीच अपने बयानों के कारण वे BJP तथा JDU के नेताओं की आंखों की किरकिरी भी बनते रहे हैं।
इस बीच मंगलवार को पवन वर्मा ने CM नीतीश कुमार को पत्र लिख दिल्ली में JDU का BJP से गठबंधन पर नाराजगी जताई है। साथ ही इसपर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उधर, दिल्ली के JDU के दिल्ली चुनाव के पार्टी प्रभारी संजय झा ने कहा है कि स्टार प्रचारकों की सूची जरूरत के मुताबिक बनाई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।