japan former prime minister

बड़ी खबर: नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे, आज सुबह हुआ था हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का निधन हो गय। शुक्रवार को जिस वक्त नारा शहर में बीच सड़क पर वह भाषण दे रहे थे, कि अचानक हमलावर ने करीब 10 फीट की दूरी से उन्हें गोली मारी। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था। नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जिंदगी और मौत का सामने करते हुए इस दुनिया को अलविदा कर दिया।

दोस्त शिंजो पर हमले से बेहद दुखी हूं- पीएम नरेंद्र मोदी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर हुए हमले की दुनियाभर में कड़ी आलोचना की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर दुख जताते हुए कहा, दोस्त शिंजो पर हमले से बेहद दुखी हूं. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

पूर्व प्रधानमंत्री हमले पर जापान के PM फुमिया किशिदा ने जताया दुख
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद जापान के पीएम फुमिया किशिदा ने संबोधन के दौरान कहा कि फिलहाल शिंजो आबे की हालत गंभीर है। डॉक्टर्स आबे को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। PM ने कहा कि इस तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा- शिंजो आबे पर हमले की खबर से हूं हैरान
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के बीच सड़क पर गोली मारी गई। उन पर हुए हमले की दुनियाभर में कड़ी आलोचना की जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर हुए हमले के बाद कहा कि वे इस घटना से हैरान हैं।

शिंजो आबे पर हमला, मीडिया से बात करेंगे पीएम
गोली लगने के बाद जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हालत बेहत नाजुक बताई जा रही है। इस हमले के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बताया गया है कि कुछ ही देर में जापान के पीएम भी मीडिया को संबोधित करने वाले हैं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को वेस्टर्न जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान गोली मारी गई. रिपोर्ट से मुताबिक, वे इस घटना में घायल हुए हैं। बीच भाषण के दौरान ही वे गिर पड़े. ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बताया कि गोली की आवाज सुनाई पड़ी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1