UAE Dubai Tehran

Israel US Iran War: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप का पूजा पाठ, ईरान से जंग के बीच ईश्वर से अपने के लिए मांगी शक्ति

Israel US Iran War: ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दफ्तर में ईसाई पद्धति से पूजा की है. इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह पहली बार है, जब सार्वजनिक तौर पर ट्रंप को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पूजा करते हुए देखा गया है. ट्रंप ने यह पूजा राष्ट्र की रक्षा हेतु की है. व्हाइट हाउस में ट्रंप के सहायक डेन स्केविनो ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गॉड ब्लेस द अमेरिका.

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने पूजा-प्रार्थना के लिए ओवल ऑफिस में अमेरिका के सभी पादरियों को आमंत्रित किया था. इसके बाद ट्रंप खुद ओवल ऑफिस की अपनी सीट पर बैठे. इसके बाद प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू की गई.

अमेरिकी की रक्षा की दुआ मांगी
ट्रंप के प्रार्थना के दौरान एक पादरी बोल रहे थे. पादरी ने इस दौरान कहा- मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उन पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाए रखें. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमारे सैनिकों और हमारी सशस्त्र सेनाओं में सेवारत सभी पुरुषों और महिलाओं पर अपनी कृपा और सुरक्षा बनाए रखें. हे ईश्वर, हम प्रार्थना करते हैं कि आप हमारे राष्ट्रपति को वह शक्ति प्रदान करते रहें जिसकी उन्हें हमारे राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए आवश्यकता है.

5 साल बाद फिर युद्ध में फंसा अमेरिका
2021 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था. इसके बाद अमेरिका सीधे तौर पर कहीं भी युद्ध के मैदान में नहीं उतरा. 2026 में अब ईरान से उसकी जंग शुरू हो गई है. इस जंग में खुद अमेरिका उतरा है.

ईरान जंग में अमेरिका के अब तक 6 सैनिक आधिकारिक तौर पर मारे जा चुके हैं. एक्सियोस के एक सर्वे के मुताबिक 50 प्रतिशत से ज्यादा अमेरिकी युद्ध का विरोध कर रहे हैं.

दूसरी तरफ ट्रंप पर मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों का भी दबाव है. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक खाड़ी के 2 देशों ने ट्रंप से नाराजगी जाहिर की है. ईरान और अमेरिका जंग में तेहरान ने अरब के 12 देशों पर हमला किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1