जीत के बाद भी फूटा ईशान किशन का गुस्सा, SRH बल्लेबाजों को लगाई फटकार

आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने 59-59 रनों की अहम पारियां खेली, जबकि बाकी बल्लेबाज बरी भूमिका निभाने में नाकाम रहे। मैच के बाद कप्तान बल्लेबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर की।

हमें बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी- ईशान किशन
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ईशान किशन ने माना कि पिच बल्लेबाजी की के अनुकूल थी, लेकिन टीम 30-40 रन कम बना पाई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। पॉइंट्स टेबल को लेकर उन्होंने साफ किया कि टीम फिलहाल उस पर ध्यान नहीं दे रही, बल्कि एक-एक मैच पर फोकस कर रही है। साथ ही उन्होंने युवा गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि वे नए प्लान के साथ आते हैं और इस मुकाबले में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई।

शॉट सिलेक्शन को लेकर क्या बोले ईशान किशन
SRH के कप्तान ने मैच के बाद कहा कि अभिषेक जल्दी आउट हो गए, फिर भी उन्होंने लगभग 60 रन बनाए, लेकिन टीम टॉप ऑर्डर से बरी पारी निकलने में चूक गई। उन्होंने बताया कि जब टीम 220-230 रन बनाती है, तो आमतौर पर टॉप तीन में से कोई एक बल्लेबाज बड़ी पारी खेलता है, जो इस मैच में नहीं हो सकता। कप्तान के मुताबिक मजबूत बल्लेबाजी क्रम होने के बावजूद टीम करीब 20 रन पीछे रह गई। उन्होनें यह भी माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन थी और स्कोर 30-40 रन ज्यादा होना चाहिए था। साथ ही बल्लेबाजों को शॉट सिलेक्शन में सुधार करने की सलाह दी।

CSK को मिली इस सीजन में चौथी हार
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ओर से जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने प्रभावी गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उन्हें इस सीजन की चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1