Bhoot bangla बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार और वामिक गब्बी स्टार इस हॉरर कॉमेडी ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली, जबकि दूसरे दिन करीब 55% की तेजी के साथ लगभग 20 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने भारत में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रास कलेक्शन कर लिया है, वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 60 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। खास बात यह है कि रणबीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का इस पर कोई खास असर देखने की नहीं मिला है।
भूत बंगला का दूसरे दिन का कलेक्शन
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले दिन के 12.25 करोड़ जोड़ने के बाद इसका कलेक्शन 15.75 करोड़ हो गया। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपए का नेट बिज़नेस किया, जिससे भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 35 करोड़ रुपए पहुंच गया। दो दिनों में फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 43 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
भूत बंगला ने दुनियाभर ने कमाए 60 करोड़ से ज्यादा
भूत बंगला की कमाई लगातार बढ़ रही है। भारत में 42 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन के साथ-साथ फिल्म में विदेशों में 18.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस तरह का इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।
भूत बंगला का शानदार कास्ट
प्रियदर्शन ने करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी Bhoot Bangla के जरिए वापसी की है। इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’,भूल भुलैया और ‘भागम भाग’ जैसी हिट फिल्में दी थीं। दोनों की पिछली साथ में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ थी। ‘भूत बंगला ’में अक्षय कुमार के साथ Tabu, Paresh Rawal, Wamiqa Gabbi और Rajpal Yadav भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
Akshay Kumar के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। वह जल्द ही ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’, और ‘वेलकम 2 द जंगल ’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। भूत बंगला से पहले वह ‘Jolly LLB’ की तीसरी किस्त में Arshad Warsi और Saurab Shukla के साथ दिखाई दिए थे।
