पटना में खुला देश का पहला खादी मॉल, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

बिहार की राजधानी में देश का पहला आधुनिक खादी मॉल खुल गया है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इसका उद्घाटन भी कर दिया। हालांकि इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर होनी थी। लेकिन बिहार में भारी बारिश और बाढ़ के कारण बने हालातों के चलते इसे टाल दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक इस मॉल में खादी के सिले हुए कपड़े मिलेंगे। जहां किसी छोटी संस्था या व्यक्ति विशेष के बनाए उत्पादों को भी स्थान मिलेगा। इस तीन मंजिला इमारत में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यहां कपड़ा सिलाने की भी सुविधा दी गई है। इसमें खादी ग्रामोद्योग से जुड़े जितने भी संस्थान हैं उनके द्वारा बने हैंडमेड सामानों को भी जगह दी गई है। जिसमें शिल्पकारी और मधुबनी पेंटिंग आदि शामिल हैं।

खादी मॉल की विशेषताएं:-

यह देश का पहला और सबसे बड़ा खादी मॉल है। इस मॉल की बिल्डिंग तीन मंजिला इमारत है। आज के पीढ़ी को ध्यान में रखकर इस मॉल को बनाया गया है। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखी गई है। इस मॉल में खादी ग्रामोद्योग के कई संस्थाओं द्वारा तैयार किये गए हस्त उत्पादित सामानों की भी बिक्री होगी। शिल्पकारी और मधुबनी पेंटिंग को भी जगह दी गई है। साथ ही पेंटिंग्स की बिक्री की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1