Stock Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स ने डुबोया बाजार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बिकवाली का दबाव हावी रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी, FMCG और मेटल शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव बढ़ा, हालांकि फार्मा और IT स्टॉक्स में खरीदारी ने गिरावट को कुछ सीमित किया।कारोबार के आखिरी सत्र में सेंसेक्स 388.19 अंक यानी 0.49% टूटकर 78,154.25 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 112.10 अंक यानी 0.46% की गिरावट के साथ 24,471.70 पर रहा। बाजार में गिरावट का असर व्यापक रहा, जहां 2,152 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 1,977 शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

टाटा कंज्यूमर और मैक्स हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी 50 में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में करीब 2.85% की गिरावट रही। मैक्स हेल्थकेयर 2.77% और अल्ट्राटेक सीमेंट 2.23% टूटे। वहीं, नेस्ले और ग्रासिम के शेयर भी करीब 2.09% कमजोर होकर बंद हुए।

डॉक्टर रेड्डी ने लगाई छलांग, फार्मा ने संभाला बाजार
बाजार की गिरावट के बीच कुछ शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली। डॉ. रेड्डीज लैब्स 4.06% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि इटर्नल, TCS, टाइटन और इंफोसिस भी बढ़त में बंद हुए। सेक्टोरल स्तर पर फार्मा और IT में तेजी रही, वहीं रियल्टी, FMCG और मेटल इंडेक्स करीब 1% तक टूटे। इंफ्रा, प्राइवेट बैंक, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भी कमजोरी रही।

मिडकैप सपाट, स्मॉलकैप में मामूली तेजी
बड़े शेयरों में दबाव के बावजूद व्यापक बाजार में ज्यादा कमजोरी नहीं दिखी। निफ्टी मिडकैप सपाट रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2% चढ़ा। मंगलवार को रियल्टी और मेटल शेयरों की गिरावट से बाजार पर दबाव रहा, लेकिन फार्मा और IT में खरीदारी ने नुकसान को सीमित रखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1