भारतीय संविधान के 70 वर्ष पूरे, देशभर में होंगे आयोजन…

भारतीय संविधान के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार 26 नवंबर से कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम एक साल तक देश भर में आयोजित किए जाएंगे। जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अपने मन की बात कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर देशवासियों के लिए खास है। संविधान के 70 वर्ष पूरे होने की याद में संसद में विशेष आयोजन किए जाएंगे। जहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और लोकसभा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। सभी दोनो सदनों की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा भारत का संविधान ऐसा है, जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करता है। यह हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता की वजह से ही सुनिश्चित हो सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संविधान दिवस हमारे संविधान के आदर्शों को कायम रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को बल देगा। यही सपना तो हमारे संविधान निर्माताओं ने देखा था।

सरकार जनता को उसके मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगी। जनता के संविधान में उसके लिए क्या-क्या अधिकार दिए गए है। पूरे देश में संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं केंद्र और राज्यों के सभी विभागों से किसी एक मौलिक कर्तव्य की पहचान कर उसके इर्द गिर्द कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1