मुंबई, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मुंबई में रेड अलर्ट

देश में इ्स वक्त कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली और मुंबई है। मुंबई में जहां कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मानसून के शुरू होते ही पिछले करीब दो दिनोंं से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिलकी वजह से जगह जगह जल जमाव की स्थिती पैदा हो गई है। मुंबई बारिश से बेहाल है। आज फिर मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पिछले चार दिनों से लागातर बारिश की वजह से पूरे समुद्री तट को खाली करा लिया गया है। मुंबई के अलावा थाणे, रायगड और पालघर में भी भारी बारिश की आशंका है। मुबंई में अभी भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट पर रखा है। इस दौरान तापमान 29 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस टाइम पीरियड के लिए मछुआरों को निर्देश है कि समुद्र तट से दूर रहें और मछली पकड़ने के लिए ना जाए. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है।

वहीं राजधानी दिल्ली में भी बीते शनिवार और रविवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज भी राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पूरे उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो मुताबिक आज गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, असम, मध्य महाराष्ट्र, कोस्टल कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, मेघायल में आंधी और बिजली गिरने का भी अनुमान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1