भारत में आयोजित ‘मिलन2020’ में 41 देशों की नौसेनाएं लेंगी हिस्सा

महाशक्ती अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से पूरी दुनियां वाकिफ है। लेकन अब अमेरिका और ईरान का ‘मिलन’ होने जा रहा है। आपको बता दें भारत के विशाखापट्टनम में मार्च के महीने में आयोजित मल्टीनेशनल एक्सरसाइज, ‘मिलन2020’ में अमेरिका और ईरान समेत कुल 41 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। मार्च में आयोजित होने वाले मल्टीनेशनल एक्सरसाइज, ‘मिलन2020’ का थीम ‘सिनर्जी अक्रॉस द सीज़’ है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ये पहला मौका है जब दोनो देश एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी। नौसेना की ओर से शनिवार को मिलन एक्सरसाइज का थीम-वीडियो जारी किया गया। ये थीम- वीडियो करीब 2.50 मिनट का है जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे मित्र-देश आपसी सहयोग से समंदर में संचार औऱ तालमेल स्थापित करती है। मार्च के महीने में आंध्र-प्रदेश के विशाखापट्टनम में होने जा रही मिलन-एक्सरसाइज का थीम ‘सिनर्जी अक्रॉस द सीज़’ है। इस युद्धभ्यास का मुख्य उद्देश्य प्रोफेशनल-इंटरेक्शन है और हिस्सा लेने वाली नौसेनाएं एक दूसरे की ताकत से भी रूबरू होती हैं।

सूत्रों की माने तो विशाखापट्टनम में पहली बार मिलन एक्सरसाइज आयोजित होने रहा है। इसकी शुरूआत सबसे पहले 1995 में हुई थी। ये एक्सरसाइज अभी तक अंडमान निकोबार में आयोजित होता था, लेकिन ये पहला मौका है जब इस युद्धभ्यास का विशाखापट्टनम में होने जा रहा है। इसका आयोजन दो साल में एक बार होता है। जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं को भी निमंत्रण भेजा गया है इसके अलावा मिलन एक्सरसाइज में इंग्लैंड, फ्रांस, न्यूजीलैंड यूएई, मिस्र, कतर, ईरान सहित अफ्रीकी देश सोमालिया, जिबूती, इरीट्रिया और मोजंबिक के भी मल्टीनेशनल एक्सरसाइज ‘मिलन2020’ में भाग लेने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1